फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिग्री कॉलेजों में एडमिशन को लगी लाइन

विज्ञापन
मुजफ्फरनगर के डीएवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में एडमिशन फार्म जमा करते विद्यार्थी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। डिग्री कॉलेजों में ओपन सूची लगते ही एडमिशन को लेकर छात्र-छात्राओं की लाइन लगनी शुरू हो गई है। ओपन सूची के लिए 20 अक्तूबर तक का समय दिया गया है। विश्वविद्यालय की दो सूची जारी होने के बाद भी केवल 50 प्रतिशत के लगभग की एडमिशन हो पाए थे।
विज्ञापन

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय ने डिग्री कॉलेजों में एडमिशन के लिए एक माह से प्रक्रिया शुरू कर रखी है। सबसे पहले छात्र-छात्राओं से रजिस्ट्रेशन कराया गया था। मेरिट के आधार पर विश्वविद्यालय ने पहली सूची जारी की थी। पहली सूची में काफी कम एडमिशन होने के कारण विश्वविद्यालय ने दूसरी सूची जारी की। दूसरी सूची जारी होने के बाद भी डिग्री कॉलेजों में लगभग 50 प्रतिशत सीटें ही भरी जा सकी। एडमिशन प्रक्रिया को तेज करने के लिए आखिरकार विश्वविद्यालय को ओपन सूची जारी करनी पड़ी। जिसके बाद डिग्री कॉलेजों में एडमिशन को लेकर लंबी लाइन लगने लगी है। पहली ओपन सूची के एडमिशन 20 अक्तूबर तक होंगे।
जैन कन्या पाठशाला महाविद्यालय में बीए में एडमिशन को लेकर काफी भीड़ रही। बीए में यहां 485 सीटे हैं। ओपन लिस्ट के बाद एडमिशन को लेकर मारामारी है। अब केवल 100 सीट बची है। बीकॉम में यहां 240 सीट हैं, जिसमें 140 बची हैं। एडमिशन का कार्य देख रही डॉ संतोष ने बताया कि 20 अक्तूबर तक अधिकतम एडमिशन हो जाएंगे।
विज्ञापन

चौधरी छोटूराम डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉ नरेश मलिक ने बताया कि ओपन सूची के बाद एडमिशन की प्रक्रिया में तेजी आ गई है। जल्द ही अब यह प्रक्रिया पूरी होगी। इसी तरह डीएवी और एसडी डिग्री कॉलेज में भी एडमिशन को लेकर छात्र-छात्राओं की भीड़ लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें