जानसठ तहसील में अधिवक्ताओं ने कमिश्नर को घेरा, ज्ञापन सौंपा
- फोटो : KHATAULI
वकीलों ने कमिश्नर को ज्ञापन सौंपा
जानसठ (मुजफ्फरनगर)। सहारनपुर के मंडलायुक्त लोकेश एम. ने तहसील का निरीक्षण किया। इस दौरान बार संघ के अधिवक्ताओं ने नायब तहसीलदार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए उनके तबादले की मांग को लेकर कमिश्नर को ज्ञापन सौंपा।
शनिवार को मंडलायुक्त लोकेश. एम ने तहसील का निरीक्षण करने के उपरांत तहसील सभाकक्ष में तहसील अधिकारियों के साथ बैठक लेते हुए रिकॉर्ड की जांच की। कमिश्नर सभाकक्ष में बैठक लेने पहुंचे तो वहां अधिकारी नदारद नजर आने के साथ-साथ कुर्सियां खाली नजर आई। कमिश्नर ने अभिलेखों की जांच की। कमिश्नर ने एसडीएम जयेंद्र को खामियां दूर करने के निर्देश दिए। मंडलायुक्त के आने की खबर मिलने पर जानसठ तहसील बार संघ के अध्यक्ष अजय पंत, सचिव योगेश भेटवाल, पूर्व बार संघ सचिव ज्ञानचंद सैनी, दिनेश बंसल, दीपेश गुप्ता आदि अधिवक्ता तहसील में पहुंचे। सचिव योगेश भेटवाल कमिश्नर से नायब तहसीलदार जसविंद्र सिंह की शिकायत की। आरोप लगाया कि अधिवक्ताओं के साथ उनका व्यवहार ठीक नहीं है। इसलिए तहसील से नायब तहसीलदार का तबादला होना चाहिए। अधिवक्ताओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि नायब तहसीलदार का तबादला होने तक न्यायिक कार्य का बहिष्कार रहेगा। कमिश्नर ने इस मामले की जांचकर कार्यवाही का आश्वासन दिया। इस मौकै पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमित सिंह और जानसठ एसडीएम जयेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
जानसठ तहसील में अधिवक्ताओं ने कमिश्नर को घेरा, ज्ञापन सौंपा- फोटो : KHATAULI