फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच घंटे खड़ी रही कोच्चि एक्सप्रेस, पीएमओ तक मामला गूंजा

विज्ञापन
मुजफ्फरनगर के रेलवे स्टेशन पर रेल रोको अंदोलन के चलते ट्रेन चलने के इंतजार में यात्री । - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर जिले में रेल रोके जाने के कारण यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। यात्रियों ने कहा कि सरकार को समस्या का समाधान निकालना चाहिए। यात्रियों के रुपये और समय बेवजह बर्बाद हुए हैं। यात्रियों ने ट्रेन रोके जाने के बाद पीएमओ से शिकायत की है।
विज्ञापन

ऋषिकेश से कोच्चि जा रही कोच्चिवल्ली ट्रेन पांच घंटे तक शहर के रेलवे स्टेशन पर खड़ी रही। किसानों के रेल रोको आंदोलन के चलते सुबह 10.40 बजे इस ट्रेन को मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन पर खड़ा कर दिया था। हालांकि यहां पर कोई धरना, प्रदर्शन नहीं था। मंसूरपुर में किसानों के रेल रोकने पर यहां इस ट्रेन को 3.55 बजे तक रोके रखा। पांच घंटे तक ट्रेन प्रभावित होने से यात्री परेशान रहे। इस दौरान बच्चों को ज्यादा परेशानी हुई। मुंबई जा रहे महेंद्र रावत ने पीएमओ में शिकायत की। उनका कहना था कि समय और रुपये बर्बाद हुए हैं। दिल्ली जा रहे सौरभ ने कहा कि वह जल्दी जाने के लिए ट्रेन में सवार हुए थे, लेकिन मुश्किलों का सामना करना पड़ा। स्टेशन पर यात्रियों के लिए कोई खास इंतजाम नहीं है। बड़ौदा जा रहे इसरार ने कहा कि सरकार को समस्या का समाधान निकालना चाहिए। किसानों को लंबा समय हो गया है, ऐसे मेें आखिर आंदोलन कब तक चलेगा और लोग कब तक परेशानी उठाएंगे। यात्री अभिलाषा झा का कहना है कि स्टेशन पर कोई सुविधा नहीं मिली। बेहद परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें