फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानसठ में पुलिस से सुरक्षा मांग रहे किसान की हत्या

विज्ञापन
जानसठ (मुजफ्फरनगर) के गांव मीरापुर दलपत में किसान की हत्या के बाद परिजनों से पूछताछ करते पुलिस अध? - फोटो : KHATAULI
विज्ञापन
जानसठ में पुलिस से सुरक्षा मांग रहे किसान की हत्या
विज्ञापन

जानसठ (मुजफ्फरनगर)। गांव मीरापुर दलपत में बुधवार देर रात खेत पर पानी चलाने गए किसान प्रवेश की हत्या कर दी गई। किसान की पत्नी पिंकी ने आरोप लगाया है कि सूदखोर ने कर्ज देने के बदले बंधक बनाई जमीन को हड़पने के लिए हत्या की है। प्रवेश लगातार अपनी जान को खतरा बताते हुए पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगा रहा था। बुधवार को भी वह सीओ से मिला था। एसएसपी ने पुलिस लापरवाही के मामले की जांच एसपी देहात को सौंपी है। सूदखोर सहित आठ के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

प्रवेश (35) रोडवेज में संविदा चालक था। वह बुधवार रात खेतों में पानी चलाने गया था। बृहस्पतिवार सुबह उसका शव नलकूप के पास स्थित खाली खेत में पड़ा मिला। किसान के पैर और हाथ पीठ पीछे बंधे हुए थे और गले में रस्सी का फंदा कसा हुआ था। सिर व चेहरे पर भी चोटों के भी निशान थे। परिजनों ने बताया कि प्रवेश ने तीन साल पूर्व गांव के ही इंद्रजीत से 2.20 लाख रुपये लिए थे, जो 7.50 लाख रुपये बना दिए थे। रुपये न देने पर इंद्रजीत ने बंधक बनाई दो बीघा जमीन कब्जा कर लिया था। इस मामले में कार्रवाई के लिए प्रवेश लगातार चौकी प्रभारी, थानाध्यक्ष व सीओ जानसठ से मिलता रहा, लेकिन किसी भी स्तर से कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें