फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपहरण कर दो भाईयों पर दुष्कर्म का आरोप, वीडियो बनाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मोरना। नाबालिग युवती ने अपहरण कर दो सगे भाईयों पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। कहा, कि आरोपियों ने उसकी अश्लील वीडियो भी बनाई है। शिकायत करने पर वीडियो वायरल व जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

ककरौली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी नाबालिग युवती ने थाने में तहरीर दी है। बताया, कि थाना क्षेत्र के गांव चोरा वाला निवासी दो सगे भाई आरिफ व तालिब पुत्र दीन मोहम्मद रात में उसको अपहरण कर ले गए । उसके साथ दोनों ने दुष्कर्म किया है। आरोपियों ने उसकी अश्लील वीडियो भी बनाई है। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे घर के बाहर छोड़कर फरार हो गए। उसने अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद उसने परिजनों के साथ थाने में तहरीर दी। पीड़ित परिवार ने आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी सुनील शर्मा ने बताया, कि दोनों आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उनकी तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें