श्याम प्रेमियों ने किया खाटू श्याम का गुणगान
मुजफ्फरनगर। नई मंडी द्वारिकापुरी मोड़ के निकट श्याम वंदना महोत्सव का आयोजन हुआ। श्रद्धालु श्याम बाबा के भजनों पर यहां जमकर झूमे। श्याम प्रेमियों ने देर रात तक खाटू वाले श्याम बाबा का गुणगान किया।
श्रीराम ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज के विशु तायल के यहां आयोजित श्री श्याम वंदना महोत्सव में जयपुर से आए भजन गायक मुकेश बांगड़ा और चितौड़गढ़ से आईं साक्षी अग्रवाल ने अपने भजनों से श्याम प्रेमियों को खूब रिझाया। कीर्तन में श्याम बाबा को फूलों का श्रृंगार किया गया। श्याम बाबा को छप्पन भोग लगाया गया। इत्र वर्षा, फूल वर्षा की गई। साथ में भंडारे का प्रसाद वितरण भी किया गया। कार्यक्रम में राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल, अंकुर दुआ, भाजपा नेता अचिंत मित्तल उपस्थित रहे। कार्यक्रम में श्याम परिवार सुखी परिवार के अध्यक्ष मनीष अग्रवाल एवं संगठन मंत्री अचिन सागर गर्ग का विशेष सहयोग रहा। इस मौके पर अनुज तायल, अभय तायल, वैभव तायल, शशांक तायल, हर्ष तायल, जय भगवान बंसल, संदीप गर्ग, अचिन जिंदल, विकास, राघव, प्रिंसी, शुभम, नरेंद्र गर्ग, शरद, राजीव गर्ग, पीयूष मित्तल, राजीव बंसल, अनुज गर्ग आदि का कीर्तन की व्यवस्था बनवाने में सहयोग रहा।