फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाषण प्रतियोगिता में करहेड़ा की काजल प्रथम

विज्ञापन
ककरौली क्षेत्र के बेहडा सादात डिग्री कालेज में भाषण प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत करते मु - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
भाषण प्रतियोगिता में करहेड़ा की काजल प्रथम
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, मोरना। नेहरू युवा केंद्र द्वारा स्वामी कल्याण देव ओमानंद गर्ल्स डिग्री कॉलेज बेहड़ा सादात में आयोजित ब्लाक स्तरीय भाषण प्रतियोगिता में गांव करहेड़ा की काजल प्रथम स्थान पर रही। विजेताओं को मुख्य अतिथि ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
शुभारंभ मुख्य अतिथि समाजसेवी जोगेंद्र वर्मा ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। जिसके बाद विभिन्न गांवों से आए युवाओं ने देश भक्ति एवं राष्ट्र निर्माण विषय पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता में अपनी प्रस्तुति दी। निर्णायक मंडल के आधार पर काजल करहेडा प्रथम, रचना ककरौली द्वितीय, सोनी खोकनी तृतीय, आरजू नंगला बुजुर्ग चौथे व बुशरा ककरौली पांचवें स्थान पर रही। विजेताओं को स्वर्गीय सोहनवीर सिंह एजूकेशन एंड वेलफेयर सोसायटी के संस्थापक एवं समाजसेवी जोगेंद्र वर्मा ने पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्णायक मंडल में भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के संयोजक रामकुमार शर्मा, राजकीय इंटर कालेज कम्हेड़ा के प्रधानाचार्य डॉ. रणवीर सिंह, प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार ने मुख्य भूमिका निभाई। कार्यक्रम में राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक प्रीति पाल ने कहा कि ब्लाक स्तर पर विजेता प्रतिभागी जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता में भाग लेंगे। कार्यक्रम में किसान मजदूर इंटर कालेज के प्रधानाचार्य पंकज माहेश्वरी, प्रबंधक अमित पंवार, उप प्रचार्या सुमैय्या, महर्षि शुकदेव स्वामी कल्याण देव डिग्री कॉलेज के नरेंद्र बालियान , हरबीरी देवी डिग्री कॉलेज युसूफपुर के आशीष कुमार, राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक प्रियंका, सुभाष कुमार, बुशरा जमाल, चेतन लता, नेहा चौधरी, ब्रिजेश कुमार, पवन कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें