एआरटीओ पर सड़क सुरक्षा सप्ताह के कार्यक्रम को झंडी दिखाते जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वा?
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। सोमवार को परिवहन विभाग ने सड़क सुरक्षा सप्ताह शुरू किया हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष डा. वीरपाल निर्वाल ने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि दोपहिया वाहन चलाने के दौरान हेलमेट जरूर पहनें।
परिवहन विभाग (एआरटीओ) कार्यालय पर गोष्ठी आयोजित की गई। एआरटीओ सुरेंद्र सिंह ने वाहनों के कागजात पूरे रखने व यातायात नियमों का पालन कर वाहन चलाने को कहा। यातायात निरीक्षक वीर अभिमन्यु ने सभी को यातायात नियमों की जानकारी दी। बताया कि नियमों के अनुुसार वाहन चलाने से जिंदगी सुरक्षित रहती हैं। उन्होंने नजर हटी, दुर्घटना घटी। वाहन चलाने से पहले, ले सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी। इस दौरान रोडवेज विभाग स्टेशन अधिकारी सतीश कुमार और अनुज कुमार, खंड शिक्षा अधिकारी ज्योति प्रसाद व सभी वाहन डीलर मौजूद रहे। अंत में सभी को यातायात नियमों के पालन के लिए शपथ भी दिलाई। इसके अलावा श्रीराम कॉलेज की स्काउट गाइड की छात्राएं भी कार्यक्रम में मौजूद रहीं।