मुजफ्फरनगर। श्री बालाजी जन्मोत्सव पर आयोजित जागरण में श्रद्धालु बाबा की भक्ति में डूबकर देर रात तक भजनों पर झूमते रहे। कलाकारों ने श्री बालाजी महाराज का गुणगान किया।
श्री बालाजी धाम मंदिर भरतिया कॉलोनी में श्री बालाजी महाराज का जन्मोत्सव पर जागरण का शुभारंभ चंद्रकिरण गर्ग, सुरेश चंद बंसल, हरिशंकर तायल, भीमसेन कंसल ने भगवान की आरती कर किया।
फतेहाबाद से आई गायिका मोना मेहता ने जन्मदिन आया जन्मदिन आया हैप्पी बर्थडे टू यू बाबा गाकर जागरण की शुरूआत की। गायक मयंक धीमान ने मुजफ्फरनगर पधारो बालाजी भजन से श्रद्धालुओं को भक्ति से ओतप्रोत कर दिया। इनके अलावा हापुड़ के संजू पागल, गोरखपुर के सरदार मनजीत ने बाबा का गुणगान किया। एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति पर श्रद्धालु झूमते-गाते रहे। भजनों की प्रस्तुति पर कलाकारों ने जमकर तालियां बटोरी। सोमवार सुबह बाबा की आरती उतारकर और भोग लगाकर जागरण का समापन किया गया। दोपहर में बाबा को विशेष भोग लगाकर सुनील तायल, समाजसेवी भीमसेन कंसल, हरिशंकर तायल, विनोद राठी ने भंडारे का शुभारंभ किया। विजय बंसल, सुनील तायल, अशोक शर्मा एडवोकेट, श्याम गोयल, नितिन गोयल, अमरीश सिंघल, जेपी, लोकेश, मनोज खंडेलवाल, कुलदीप, कैलाश गुप्ता, रजत राठी, नवीन बिंदल, श्रवण गुप्ता, उदित गर्ग आदि का सहयोग रहा।