फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: धरातल पर उतरेगा निवेश, आज 94 प्रोजेक्ट का शिलान्यास

Mon, 19 Feb 2024 09:13 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में आज में 8044 करोड़ रुपये का निवेश धरातल पर उतरेगा। सात जगह ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर जिले में सात जगह ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी का आयोजन किया जाएगा। प्रत्येक विधानसभा में क्षेत्रीय लोगों को बुलाकर योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। जिले में 8044 करोड़ रुपये के 94 प्रोजेक्ट का शिलान्यास होगा। निवेश के धरातल पर उतरने से 10284 लोगों को रोजगार मिलेगा।
विज्ञापन


उद्योग उपायुक्त जैस्मिन ने बताया कि मुख्य कार्यक्रम मेरठ रोड स्थित होटल सोलिटेयर इन में होगा। जिले के उद्यमी भाग लेंगे। केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान और राज्यसभा सांसद अनिल अग्रवाल भी मुख्य अतिथि होंगे। कुल 90 उद्यमियों ने निवेश किया है।

 

इनमें 10 करोड़ से अधिक निवेश वाले 60 उद्यमी लखनऊ के कार्यक्रम में शामिल होंगे, जबकि 10 करोड़ से कम निवेश करने वाले 30 उद्यमी जिले के कार्यक्रम में शामिल होंगे।

 

आईआईए ने अन्य उद्यमियों को भी कार्यक्रम में भागीदारी के लिए आमंत्रित किया है। औद्योगिक विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें