फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद खेल स्पर्द्धा के मैदान का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहपुर। कस्बे के राष्ट्रीय इंटर कॉलेज के मैदान में दो दिवसीय सांसद खेल स्पर्द्धा के तहत होने वाली प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए विधायक व भाजपा नेताओं ने रविवार को मैदान का निरीक्षण किया। प्रतियोगिता आयोजन के लिए जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए गए।
विज्ञापन

कस्बे के राष्ट्रीय इंटर कॉलेज मैदान में सोमवार से सांसद खेल स्पर्द्धा के तहत बुढ़ाना व शाहपुर ब्लॉक की खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। दो दिवसीय इस प्रतियोगिता में युवा खिलाड़ी कबड्डी, वॉलीबाल, कुश्ती व दौड़ प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। विजयी खिलाड़ी इसके बाद जनपद स्तर की प्रतियोगिता में हिस्से लेंगे। रविवार को विधायक उमेश मलिक, केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान के भाई विवेक बालियान, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमेश सैनी और ब्लॉक प्रमुख अरविंद त्यागी ने कॉलेज के मैदान में पहुंचकर खेल प्रतियोगिता की तैयारियों की समीक्षा की। विधायक उमेश मलिक ने आयोजन समिति को जरूरी काम पूरे करने के दिशा-निर्देश दिए। ग्राम प्रधान डॉ कुलदीप त्यागी, धर्मपाल सिंह, मोनू सैनी, नीरज राठी, प्रभात कुमार, अरविंद चौधरी के साथ ही बीडीओ जसवीर सिंह तेवतिया, खेल प्रशिक्षक मास्टर रामपाल सिंह, नवीन चौधरी, मुकेश सिंह और मीडिया प्रभारी कपिल सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें