गांव सदरूद्दीन नगर में कुश्ती प्रतियोगिता में दावपेच दिखाते पहलवान।
भौरा कलां। क्षेत्र के गांव सदरूद्दीन नगर में रविवार को दो दिवसीय शहीद भगत सिंह कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें क्षेत्र भर से आए पहलवानों ने अपना दमखम और दाव–पेच का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि युवा भाकियू नेता गौरव टिकैत ने किया।
आयोजन समिति के सदस्य विनीत बालियान ने बताया कि युवाओं को खेलों की ओर प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से यह प्रतियोगिता आयोजित की गई है। प्रथम दिन मुख्य मुकाबला पहलवान शुभम व भूरा, सविता दूल्हेरा व बंटी, यश माजरा व साका, वंश व निखिल, नगमा व कोमल के साथ हुआ।
विजेता खिलाड़ियों ने बेहतरीन दावों के दम पर खिताब अपने नाम किया। खिलाड़ियों और दर्शकों ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए आयोजकों के प्रयास की प्रशंसा की।