फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध तमंचा बनाने की फैक्टरी पकड़ी, टाप टेन अपराधी गिरफ्तार

विज्ञापन
ग्राम सिकन्दरपुर में अवैघ तमन्चा फैक्ट्री चलाने वाले आरोपी को जेल भेजती पुलिस। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
अवैध तमंचा बनाने की फैक्टरी पकड़ी, टाप टेन अपराधी गिरफ्तार
विज्ञापन

मीरापुर (मुजफ्फरनगर)। पुलिस ने गांव सिकंदरपुर में एक घर में चलाई जा रही अवैध शस्त्र फैक्टरी का भंडाफोड कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में बने-अधबने तमंचे व तमंचे बनाने में प्रयुक्त उपकरण बरामद किए है। गिरफ्तार आरोपी मीरापुर थाने का टाप टेन अपराधी है। मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की देर रात पुलिस को सूचना मिली कि गांव सिकंदरपुर निवासी आबाद पुत्र शमशेर अपने घर में अवैध शस्त्र बनाने की फैक्टरी संचालित कर रहा है। इसके बाद पुलिस ने बताए स्थान पर छापा मारा तो पुलिस को आता देख एक व्यक्ति मौके से भागने लगा। पीछा कर पुलिस ने उसे दबोच लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम आबाद पुत्र शमशेर बताया। पुलिस ने मौके से दो देशी राइफल 315 बोर, 7 तमंचे 315 बोर, 2 कारतूस 315 बोर, एक वेल्डिंग मशीन, एक हथौड़ा, एक पांच किलो का बाट आदि अवैध शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किए। थाना मीरापुर प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि पकड़े गए आरोपी पर थाना मीरापुर, खतौली, ककरौली, सिविल लाईन में विभिन्न आपराधिक मामलों में आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज है। वह मीरापुर थाने का टाप टेन अपराधी है। आरोपी का चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें