फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेशन पर छोड़ गया पति, ससुराल वालों ने घर से निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। सात माह तक चले प्रेम-प्रसंग के बाद विवाह करने वाला युवक नवविवाहिता को स्टेशन पर छोड़कर गायब हो गया। युवक के परिजन विवाहिता को घर में घुसने नहीं दे रहे हैं। पीड़िता ने अफसरों से कार्रवाई की गुहार लगाते हुए आत्महत्या की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला आर्यपुरी निवासी महिला ने डीएम-एसएसपी को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसकी मुलाकात जनवरी 2021 में अंबा विहार निवासी युवक से हुई थी। करीब सात माह चले प्रेम-प्रसंग के बाद 30 जुलाई को दोनों ने मंदिर में शादी कर ली थी। शादी के बाद दोनों साहिबाबाद स्थित एक फ्लैट में एक साथ पति-पत्नी के रूप में रहे। पीड़िता के अनुसार, दो अक्तूबर को युवक उसे लेकर मुजफ्फरनगर लौटा और रेलवे स्टेशन पर छोड़कर चला गया। इसके बाद दोनों के बीच मोबाइल से संपर्क होता रहा, लेकिन 23 अक्तूबर को युवक का मोबाइल स्विच ऑफ हो गया।
पीड़िता युवक के घर पहुंची, लेकिन उसके परिजनों ने बेटे से संबंध विच्छेद की बात कहकर विवाहिता को घर में घुसने नहीं दिया। पीड़िता के अनुसार, 28 अक्तूबर को युवक के पिता के परिचित ने उसे बात करने के लिए वहलना स्थित अपनी मैदा मिल में बुलाकर दुष्कर्म करने का भी प्रयास किया। पीड़िता ने अफसरों से मामले में कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें