फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टूट गईं पति-पत्नी की सांसें: ट्रक ने मारी भयंकर टक्कर, मौके पर ही तोड़ दिया दम, दोनों की मौत से मचा कोहराम

Sat, 21 Oct 2023 09:43 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर

सार

Accident in Muzaffarnagar : हादसे में पति और पत्नी दोनों की मौत हो गई। बताया गया कि दोनों बाइक पर सवार होकर शामली जा रहे थे। दोनों की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर में सड़क हादसा। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर में तितावी क्षेत्र के गांव धौलरा व लालूखेड़ी के बीच हाईवे पर एक ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में दंपती संजय (35) व उषा (30) की मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक चालक को पकड़ लिया। दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं।

विज्ञापन


शाम को शामली के मोहल्ला पंसारियान निवासी संजय वर्मा व महिला उसकी पत्नी उषा बाइक पर सवार होकर मुजफ्फरनगर से शामली की जा रहे थे। जब वह धौलरा व लालूखेड़ी के बीच पहुंचे तो सामने से आ रहे एक ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दंपती की मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं, हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। राहगीरों से घटना की पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मृतक युवक की तलाशी ली। तब मिले कागजातों से उनकी पहचान हो सकी। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए।

यह भी पढ़ें: अधूरी कहानी: निकाह के 35 साल बाद बेगम को काट डाला, खून से सना छुरा लेकर पहुंचा थाने, बताई ये बड़ी वजह
विज्ञापन

थाना प्रभारी नेम चंद ने बताया कि मृतक पक्ष के परिजनों को सूचना दी गई है। उन्होंने अभी तहरीर नहीं दी है। उधर, बताया गया कि पुलिस ने ट्रक चालक को पकड़ लिया है।

यह भी पढ़ें: दर्दनाक: पांच मजदूरों के उड़े चिथड़े पर मौत का राज बना रहस्य, दिखावे के थे बम या मौत का बारूद, पढ़िए रिपोर्ट
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें