फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेड कांस्टेबल की बीमारी से मौत, गांव में शोक

विज्ञापन
हेड कांस्टेबल विपिन का फाइल फोटो - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
भोपा (मुजफ्फरनगर)। गांव नन्हेड़ा निवासी हेड कांस्टेबल की गाजियाबाद में तैनाती के दौरान बीमार होने के कारण दिल्ली के एक हॉस्पिटल में उपचार के दौरान मौत हो गई। शुक्रवार को शव गांव आने पर गमगीन माहौल में राजकीय सम्मान के साथ शव का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव नन्हेड़ा निवासी किसान यशपाल सिंह के बेटा विपिन कुमार (40) वर्ष 2006 में उत्तर प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल पद पर भर्ती हुए थे। वर्तमान में वह जनपद गाजियाबाद में डायल-112 की पीआरवी पर हेड कांस्टेबल के रूप में तैनात थे। परिजनों के अनुसार, करीब दो माह से विपिन का स्वास्थ्य खराब चल रहा था। डॉक्टरों ने उसके लीवर में परेशानी बताई थी। कुछ दिन पूर्व हालत अधिक गंभीर होने पर परिजनों ने उसे दिल्ली के एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। वहां बृहस्पतिवार देर रात उपचार के दौरान विपिन की मौत हो गई। शुक्रवार को विपिन का शव उनके पैतृक गांव नन्हेड़ा लाया गया, जिसे देख गांव में शोक की लहर दौड़ गई। वहीं, परिजनों में भी शव देख कोहराम मच गया। इसके बाद गमगीन माहौल में शव को गांव स्थित श्मशान घाट ले जाया गया, जहां पूरे राजकीय सम्मान के साथ शव का अंतिम संस्कार किया गया। विपिन के परिवार में पत्नी गुड्डी, 13 साल की बेटी वाणी और नौ साल का बेटा यश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें