फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: नाम बदलकर दे रहा था परीक्षा, जांच में पकड़ा

विज्ञापन
पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया आरोपी स्रोत पुलिस - फोटो : रामेश्वर दास
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा में सेंधमारी का प्रयास किया गया। हापुड़ निवासी युवांक शर्मा के नाम से परीक्षा दे रहा बुलंदशहर निवासी गजेंद्र शर्मा को बायो मैट्रिक जांच के दौरान पकड़ लिया गया। सिविल थाने में केंद्र व्यवस्थापक अरुण कुमार ने कूट रचित दस्तावेज समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

आरोपी गुरुग्राम की कार कंपनी में नौकरी करता है। अपने सहकर्मी के बेटे के नाम का प्रयोग परीक्षा देने के लिए किया था।
आर्य समाज रोड स्थित डीएवी इंटर कॉलेज में मंगलवार को प्रथम पाली में अभ्यर्थी बी ब्लॉक के नाै बी कक्ष में चला गया। परीक्षा समाप्त होने से करीब पौन घंटा पहले कक्ष निरीक्षक को अभ्यर्थी पर शक हुआ। पूछताछ के बाद उसके आधार कार्ड की जांच की। बायो मैट्रिक का काम देख रहे आकाश ने केंद्र व्यवस्थापक अरुण कुमार के अलावा अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में जांच की।
युवांक शर्मा के नाम से आधार कार्ड मिस मैच हुआ। फोटो और जन्म तिथि अभ्यर्थी की ही थी, जिस पर नाम युवांक शर्मा लिखा था। आरोपी ने आधार कार्ड में अपना नाम बदलकर युवांक करा लिया था। जांच और पूछताछ में पाया गया कि युवक बुलंदशहर के जटपुरा सलेमपुर निवासी गजेंद्र शर्मा है। वह युवांक शर्मा के नाम से परीक्षा दे रहा था।
विज्ञापन

युवांक शर्मा की जन्म तिथि 22 जनवरी, 2007 है। आरोपी युवक की जन्म तिथि एक जुलाई 2001 है। यह जानकारी सामने आने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। केंद्र व्यवस्थापक ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसपी सिटी अमृत जैन ने बताया कि सिविल लाइन थाने में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी का चालान कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें