मुजफ्फरनगर, बुढ़ाना। हर्ष रोमानिया शहर के बाहर बने भारतीय शेल्टर होम बुखारेस्ट हवाई अड्डे के पास पहुंच गया है। वहां भारतीय शेल्टर होम में अन्य विद्यार्थियों के साथ हवाई अड्डा परिसर में प्रवेश करने का इंतजार कर रहा है। छात्र-छात्राओं को वहां पर कोई समस्या नही है।
रोमानिया शहर के भारतीय शेल्टर होम से 480 किलोमीटर दूरी तय करने के बाद बुढ़ाना का हर्ष अब बुखारेस्ट हवाई अड्डा परिसर से कुछ दूरी पर बने भारतीय शेल्टर होम में पहुंच गया। मंगलवार को फोन द्वारा उसने अपनी कुशलता व कार्यक्रम की जानकारी अपने पिता अनुज गोयल से साझा की। उसने बताया कि हवाई अड्डे के अंदर कई सौ की संख्या में छात्र व छात्राएं मौजूद हैं। उनके स्वदेश पहुंचने के बाद उनकी बारी आएगी। बुधवार अथवा बृहस्पतिवार को अवाई अड्डे के अंदर पहुंचने की आशा व्यक्त की। हवाई अड्डे के पास भारतीय शेल्टर होम में हर्ष के पहुंचने से उसके माता-पिता की चिंताएं बहुत कम हो गई है।