फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेड़ामुगल में बैंडबाजों व झांकियों के साथ निकाली भव्य शोभायात्रा

विज्ञापन
खेड़ामुगल में शिवरात्रि पर निकाली गई शोभायात्रा में शामिल भव्य झांकी - फोटो : DEVBAND
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। खेड़ामुगल में शिवरात्रि के उपलक्ष्य में गांव में बैंडबाजों व मनमोहक झांकियों के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें डीजे की धुन पर श्रद्धालुओं ने नृत्य कर आनंद उठाया।
विज्ञापन

शिव मंदिर में जलाभिषेक के बाद गांव में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा खेड़ामुगल बस स्टैंड से प्रारंभ होकर महादेव चौक व रविदास मंदिर मार्ग से होते हुए शिव मंदिर पर जाकर संपन्न हुई। इसमें शिव मंदिर समिति खेड़ा मुगल के अध्यक्ष मा. नरेश कुमार, उपाध्यक्ष धनपाल गुर्जर, डॉ. अनूप सिंह, विपिन शर्मा, मुन्नू सिंह, सेठपाल गुर्जर, संदीप गुर्जर, रमेश कुमार, सुदेशपाल, अक्षय गुर्जर, विपिन शर्मा, मनोज शर्मा व अरविंद रोहिला आदि रहे। उधर, श्री रामकृष्ण सेवा सदन चैरिटेबल अस्पताल में ट्रस्ट द्वारा महाशिवरात्रि पर हवन पूजन व भंडारे का आयोजन हुआ। इस दौरान गरीब व जरूरतमंद लोगों को कपड़ों का निशुल्क वितरण किया गया।
शिवरात्रि पर्व भगवान शिव से सीधे भक्तों को मिलन : दीपांकर
देवबंद। श्री महाकालेश्वर ज्ञान मंदिर आश्रम में अंतरराष्ट्रीय ध्यानगुरु स्वामी दीपांकर महाराज ने भक्तों को शिवरात्रि पर्व का महत्व समझाया। उन्होंने कहा कि शिवरात्रि का पर्व भगवान शिव से सीधे भक्तों का मिलन होता है। शिवरात्रि के दिन भगवान शिव की आराधना करना बेहद फलदायी होता है। भगवान शिव का ध्यान करने से शिव की शक्ति प्राप्त होती है। शिवभक्त को अपने लिए दुनिया के सुख सुविधा को न मांगकर शिव को मांग लेना चाहिए।

मोर की भव्य झांकी- फोटो : DEVBAND

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें