फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: अभय की गेंदबाजी से जीटीबी ने जीता मैच

विज्ञापन
गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में मैच के बाद टीम
विज्ञापन
फोटो समाचार
विज्ञापन

संवाद
मेरठ। गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को ऋषभ क्रिकेट एकेडमी और गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी के बीच मैच खेला गया। इसमें अभय की गेंदबाजी से जीटीबी ने जीत प्राप्त की।
ऋषभ क्रिकेट एकेडमी की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 19 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 198 रन की पारी खेली। मन ने 47, कार्तिक ने 38, केशव ने 37, आदित्य ने 30, हिमांशु ने 28 रन बनाए। जीटीबी की ओर से गेंदबाजी करते हुए अभय ठाकुर ने 4 ओवर में 29 रन देकर 6 विकेट प्राप्त किए। आईश ने दो, अरहान ने दो बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी ने 18.5 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 199 रन बनाए और 6 विकेट से मैच जीता। टीम की ओर से देव शर्मा ने 70, अर्नव ने 61, हमजा ने 40 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में सागर ने दो, हसन ने दो विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जूनियर वर्ग का फाइनल आज
क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि बृहस्पतिवार को विपिन सिरोही मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में जूनियर वर्ग का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। मैच का समापन दोपहर 3:30 पर होगा। इस मौके पर मुख्य अतिथि पवन गोयल विजेता और उप विजेता टीम के खिलाड़ियों को सम्मानित करेंगे।

गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में मैच के बाद टीम

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें