फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: विदाई समारोह में मुस्कान बनीं मुख्य विजेता

विज्ञापन
आरजी पीजी कॉलेज के दर्शनशास्त्र विभाग द्वारा विदाई समारोह आयोजित किया गया। स्रोत कॉलेज
विज्ञापन
मेरठ। रघुनाथ गर्ल्स पोस्टग्रेजुएट कॉलेज में बुधवार को बीएड अंतिम वर्ष की छात्राओं के लिए विदाई समारोह आयोजित किया गया। प्राचार्य प्रो. निवेदिता मलिक के निर्देशन में बीएड प्रथम वर्ष की छात्राओं ने इस कार्यक्रम का आयोजन किया ।समारोह में मुस्कान को विदाई समारोह की मुख्य विजेता चुना गया, जबकि महीन नूरी को सर्वश्रेष्ठ व्यक्तित्व और साधिका को सर्वांगीण प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। बीएड द्वितीय वर्ष की छात्राओं ने रैंप पर चलकर प्रतिभा दिखाई। त्वरित प्रश्नोत्तरी भी हुई। बीएड प्रथम वर्ष की छात्राओं सुकृति सिंह, भाटी प्रियांशु, गरिमा तेवतिया और रूबी सोम ने विजेताओं का निर्णय किया। डॉ. अनुजा अग्रवाल और डॉ. शुभम त्यागी ने कविताओं से भावी शिक्षिकाओं को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का संचालन विभूति और मोनिका ने किया। इस अवसर पर कई शिक्षिकाएं और बीएड प्रथम वर्ष की छात्राएं उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें