फ्रेशर पार्टी में दी शानदार प्रस्तुति
मुजफ्फरनगर। एसडी कॉलेज ऑफ लॉ में बीकॉम, एलएलबी के नवांगतुक छात्र-छात्राओं का स्वागत किया गया। विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।
कॉलेज चेयरमैन अशोक सरीन, विनोद कुमार संगल, मंजू मल्होत्रा तथा प्राचार्या डॉ.रेणु गर्ग ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। डॉ मुकुल गुप्त ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। नवागंतुक छात्र-छात्राओं ने अपना परिचय देते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। निशा, मानसी, फरहीन, नमिता, आयुष, कशिश, जिकरा आदि ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मिस्टर फ्रेशर प्रथम भारद्वाज, मिस फ्रेशर मानसी तथा मिस्टर चार्म आयुष व मिस ब्यूटी सिमरन, बेस्ट ड्रेसिंग के लिए मनिका, बेस्ट डांस के लिए नमिता का चयन किया गया।
निर्णायक मंडल में छवि जैन, काजोल, प्रतीक्षा, प्रीति दीक्षित मुख्य रहे। संचालन देवांश, अमान, प्राक्षी गौतम ने किया। शशांक, अविनाश, अदिति, अभिषेक गिरि, रोहित, अभिषेक, साहिल आदि का सहयोग रहा। ब्यूरो