पुलिस विभाग में डॉग स्क्वॉड की सदस्य स्निफर डॉग डिक्की का जन्मदिन केक काटकर मनाया गया।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
स्निफर डॉग डिक्की का जन्मदिन मनाया
मुजफ्फरनगर। जनपद में डॉग स्क्वॉड की अहम सदस्य स्निफर डॉग डिक्की का जन्मदिन केक काटकर मनाया गया।
डिक्की के हैंडलर सुनील ने उसके जन्मदिन का केक काटा। इस दौरान सुनील कुमार ने बताया कि स्निफर डॉग डिक्की को जनपद में तीन साल पूरे हो चुके हैं, जिसे अगस्त 2019 में जिले में लाया गया था। तब से डिक्की जिले में कई बड़ी वारदातों का खुलासा कर चुकी है। डिक्की को आईटीबीपी पंचकूला में प्रशिक्षण दिया गया है और उसे विस्फोटक खोजने की दक्षता हासिल है। जनपद में आने से पहले डिक्की पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत आगमन पर उनकी सुरक्षा में भी तैनात रह चुकी है।