फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: जिला चिकित्सालय में भर्ती बच्ची पर कुत्तों का हमला, गंभीर घायल

विज्ञापन
जिला चिकित्सालय में भर्ती कुत्तों के हमले से घायल बच्ची। स्रोत- स्वयं
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। स्वामी कल्याण देव जिला चिकित्सालय में उपचार कराने के लिए लाई गई तीन साल की मासूम मेहराब पर वार्ड के बाहर कुत्तों के झुंड ने हमला कर घायल कर दिया। तीमारदार दौड़कर पहुंचे और बच्ची को किसी तरह बचाया। मासूम की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

जिला चिकित्सालय के बच्चा वार्ड में शेरपुर निवासी इरम की तीन वर्षीय बेटी मेहराब को बुखार और उल्टी-दस्त के चलते भर्ती किया गया था। रविवार शाम चिकित्सालय की बिजली गुल होने के कारण गर्मी से बचने के लिए इरम बच्ची को लेकर अस्पताल परिसर में वार्ड के बाहर बैठ गई।
परिसर में घूम रहे आवारा कुत्तों ने बच्ची पर अचानक हमला कर दिया। कुत्तों ने बच्ची को बुरी तरह नोच डाला, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। बच्ची की चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद तीमारदार और अन्य लोग मौके की ओर दौड़े। किसी तरह कुत्तों को भगाकर बच्ची की जान बचाई।
विज्ञापन

बच्ची की मां इरम ने बताया कि शाम के समय अस्पताल की बिजली चली गई थी। वार्ड में अत्यधिक गर्मी होने के कारण वह अपनी बेटी को लेकर वार्ड के बाहर परिसर में बैठ गई थीं। इसी दौरान अचानक कुत्तों का एक झुंड वहां पहुंच गया और बच्ची को अपनी चपेट में ले लिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कुत्तों ने बच्ची को जमीन पर गिराकर कई जगह काट लिया और नोच डाला। घटना जिला चिकित्सालय की होने के चलते घायल बच्ची का तुरंत उपचार शुरू किया गया।
सीएमएस डॉ. संजय कुमार वर्मा का कहना है की नगर पालिका अधिकारियों से बात कर आवारा कुत्तों के खिलाफ अभियान चलवाया जाएगा। बच्ची को भर्ती का उपचार दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बच्ची को एंटी रेबीज वैक्सीन लगाया गया है जबकि अन्य जरूरी उपचार भी दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें