फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं की 800 मीटर दौड़ में गायत्री व छात्रों में शुभम अव्वल

विज्ञापन
ऊंचीकूद में प्रदर्शन करता छात्र - फोटो : DEVBAND
विज्ञापन
800 मीटर दौड़ में गायत्री व शुभम अव्वल
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ सोमवार को प्राचार्य डॉ. मोनिका सिंह ने किया। इस दौरान 400 व 800 मीटर दौड़, भाला प्रक्षेपण, गोला प्रक्षेपण, लंबी कूद व ऊंची कूद आदि खेलों में छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम के प्रारंभ में प्राचार्य डॉ. मोनिका सिंह ने छात्रों को शपथ ग्रहण कराते हुए कहा कि खेल मानव के चहुंमुखी विकास को विकसित करने में सहायक है। इसके बाद पूर्व छात्रा चैंपियन दिव्या धीमान व रीतू ने मशाल दौड़ में प्रतिभाग किया। छात्राओं की 400 मीटर दौड़ में दिव्या धीमान प्रथम, स्वाति द्वितीय व भारती तृतीय, 800 मीटर दौड़ में गायत्री धीमान प्रथम, सोनिका द्वितीय एवं विधि ने तृतीय, भाला प्रक्षेपण में फरहीन प्रथम, रीतू द्वितीय एवं स्वाति तृतीय, गोला प्रक्षेपण में नीलम प्रथम, गायत्री धीमान द्वितीय व भारती तृतीय, लंबी कूद में गायत्री धीमान प्रथम, दिव्या धीमान द्वितीय व रीतू तृतीय जबकि ऊंची कूद में रीतू प्रथम, गायत्री धीमान द्वितीय एवं निकिता सैनी तृतीय स्थान पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह छात्रों की 800 मीटर दौड़ में शुभम प्रथम, प्रभात कुमार द्वितीय एवं हर्ष पंवार तृतीय, भाला प्रक्षेपण में संजय सिंह प्रथम, कुंवरपाल द्वितीय व हंसराज तृतीय, लंबी कूद में प्रताप राणा प्रथम, सचिन चौहान द्वितीय एवं राहुल कुमार तृतीय जबकि ऊंची कूद में राहुल प्रथम, राशिद द्वितीय एवं सचिन चौहान तृतीय स्थान पर रहे। क्रीड़ा प्रभारी डॉ. गौरव बालियान ने विजेता छात्रों को पुरस्कृत किया। संचालन डॉ. मो. आरिफ ने किया। इस मौके पर डॉ. कुसुमलता, डॉ. टीना, प्रो. समता तोमर, प्रो. विनीत कुमार, राकेश कुमार, डॉ. अजय कुमार, दिलीप कुमार, प्रमोद कुमार, राजीव कुमार, लोकेश शर्मा व विकास चंद शर्मा आदि रहे।

भाला प्रक्षेपण में दमखम दिखाती छात्रा- फोटो : DEVBAND

देवबंद के राजकीय महाविद्यालय में वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता की मशाल दौड़ में प्रतिभाग करती पू?- फोटो : DEVBAND

दौड़ में प्रतिभाग करती छात्राएं- फोटो : DEVBAND

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें