फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाटमाप तौल अधिकारी से व्यापारी मिले

विज्ञापन
खतौली में बाटमाप तौल अधिकारी से बातचीत करते व्यापारी। - फोटो : KHATAULI
विज्ञापन
जुर्माने की रकम से व्यापारी परेशान
विज्ञापन

खतौली। वरिष्ठ निरीक्षक विधिक माप विज्ञान बाट तथा माप विभाग खतौली के कार्यालय पर व्यापारियों की समस्या को लेकर जानसठ के व्यापारियों का एक प्रतिनिधिमंडल पहुंचा। उन्होंने बताया कि लगातार की जा रही छापा मारने और जुर्माने के कारण व्यापारी परेशान हैं। कोविड-19 के कारण पहले ही व्यापार चौपट है, ऐसी स्थिति में व्यापारियों पर किए जा रहे जुर्माने की रकम बहुत अधिक है।
विज्ञापन

व्यापारियों ने बताया कि यदि मोहर लगवाने जाते हैं, तो उनसे अधिक रकम वसूली जाती है। उन्होंने बाटमाप निरीक्षक से इसमें छूट देने की मांग की। बाटमाप अधिकारी दीप्ति श्रीवास्तव ने व्यापारियों को बताया कि उच्चाधिकारियों के आदेश के बाद कार्यवाही अमल में लगाई जाती है। व्यापारी वर्ग को चाहिए कि वह अपने बाटों समेत कांटे का समय पर निरीक्षण करा लें। उपभोक्ताओं की भी कम सामान मिलने की लगातार शिकायतें पोर्टल पर की जाती हैं, जिस कारण बाजारों में जांच पड़ताल की जाती है। उन्होंने व्यापारियों से आग्रह किया कि वह सभी दुकानदारों से कहें कि समय से अपने बाट व कांटों पर मोहर लगवाए, जिससे जुर्माने से बच सके। मापतौल कमिश्नर सहारनपुर से भी इस बारे में भी व्यापारियों ने बात की। खतौली की बाटमाप तौल अधिकारी के पास ही जानसठ का अतिरिक्त चार्ज है। बाटमाप तौल अधिकारी से मिलने वालों में भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष नरेंद्र जैन उर्फ गुल्लू जैन, राम किशोर सैनी, जानसठ के भाजपा नेता सतीश खटीक, पवन, बिजेंद्र बागड़ी, ओमप्रकाश गुप्ता, संजू, अंकित, नीरज जैन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें