प्रधानमंत्री की आपत्तिजनक फोटो शेयर करने पर मुकदमा
मुजफ्फरनगर, चरथावल। प्रधानमंत्री के आपत्तिजनक फोटो शेयर करने वाले आरोपी के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। कस्बा निवासी आरोपी युवक सऊदी अरब में रहता है। हिंदू जागरण मंच के जिला उपाध्यक्ष अंकुर राणा ने डीजीपी और पुलिस मुख्यालय को ट्विटर पर शिकायत के बाद पुलिस ने मुकदमे के कार्रवाई कर दी।
कस्बे का मुर्दापट्टी निवासी युवक सऊदी अरब में नौकरी करता है। आरोप है कि उसने चार दिन पूर्व पीएम का आपत्तिजनक फोटो फेसबुक पर पोस्ट कर दिया। पुलिस तक मामला पहुंचा तो आनन फानन में आरोपी ने कुछ घंटे बाद पोस्ट हटा दी। लेकिन रोनी हरजीपुर निवासी हिंदू संगठन के नेता अंकुर ने उसी वक्त स्क्रीनशॉट ले लिया। सोमवार को उसने डीजीपी और आला अफसरों के ट्विटर अकाउंट पर आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। उसके बाद लखनऊ से कार्रवाई के आदेश आए तो पुलिस हरकत में आ गई। गत रात्रि एसआई योगेंद्र सिंह की तरफ से आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है।