फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाकंभरी देवी मंदिर के सुंदरीकरण का किया शिलान्यास

विज्ञापन
फोटो कैप्सन बुढ़ाना 29द्वठ्ठद्दड्ढस्रठ्ठ3 में कुरालसी गांव में लोकार्पण कार्यक्रम में विधायक, ज? - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
बुढ़ाना। कुरालसी गांव में पहुंचे विधायक उमेश मलिक और जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल ने शाकंभरी देवी मंदिर के सुंदरीकरण तथा पर्यटन विकास कार्यों का शिलान्यास किया। विधायक सहित सभी वक्ताओं ने भाजपा सरकार के कार्यों का गुणगान किया।
विज्ञापन

गांव कुरालसी के सिद्धपीठ मां शाकंभरी देवी मंदिर को विधायक उमेश मलिक ने पर्यटन विभाग को प्रस्ताव भेजकर पर्यटन स्थल घोषित करने की आवाज उठाई थी। इस मंदिर के लिए 48.48 लाख रुपये स्वीकृत हुए थे। मंदिर के सभी विकास कार्य पूरे कर लिए गए। रविवार को क्षेत्रीय विधायक उमेश मलिक और जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल कार्यकर्ताओं के साथ गांव कुरालसी पहुंचे। उन्होंने विकास कार्यों का शिलान्यास किया। विधायक ने कहा कि उनकी सरकार सबका साथ, सबका विकास का नारा देकर कार्यों को पूरा कर रही है। जिला पंचायत अध्यक्ष ने भी भाजपा सरकार के कार्यों का गुणगान किया। अध्यक्षता. घासीराम ने और संचालन रामनाथ ने किया। मौके पर डॉ. विवेक बालियान, विधान सभा प्रभारी प्रमोद अट्टा व शाहपुर के चेयरमैन प्रमेश सैनी आदि ने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें