फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में एक की मौत, चालक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। मेरठ-करनाल हाईवे पर नगवा कुटी के पास दो कार आमने-सामने टकरा गई। इस घटना में एक कार चालक की मौत हो गई, दूसरी कार का चालक घायल हो गया।
विज्ञापन

थाना फुगाना के गांव करौदा महाजन का रहने वाला नितिन मलिक (30) पुत्र इंद्रपाल शनिवार रात कार से मेरठ गांव करौदा महाजन आ रहा था। मेरठ-करनाल हाईवे पर नगवा कुटी के पास विपरीत दिशा से आई कार ने उसकी कार को टक्कर मार दी। दोनों कारों की आमने-सामने की भिड़ंत में नितिन और दूसरी कार का चालक घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। अचेत अवस्था में नितिन मलिक को कस्बे की सीएचसी पर भर्ती करवाया गया। सीएचसी पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही मृतक नितिन मलिक के परिजन सीएचसी पर पहुंच गए।
पुलिस ने बताया कि दूसरी कार का चालक पुलिस पहुंचने से पहले ही कहीं चिकित्सालय में चला गया। इंस्पेक्टर ने बताया कि दूसरी कार का नंबर सहारनपुर का है। कार के नंबर से पता चला कि कार का मालिक गंगोह थाना क्षेत्र के गांव कुंडाकलां का रहने वाला है। घटना की रिपोर्ट मृतक नितिन मलिक के पिता इंद्रपाल ने अज्ञात में दर्ज करवाई है।
विज्ञापन

कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत
मुजफ्फरनगर। तितावी क्षेत्र के गांव अमीरनगर निवासी अमित (20) रविवार सुबह बाइक की सर्विस कराने के लिए मुजफ्फरनगर आया था। शाम को लौटते समय जैसे ही युवक शामली रोड पर पीनना गांव के पास पहुंचा, सामने से आती तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में हेलमेट न लगाने के कारण उसको सिर में गंभीर चोटें आईं और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी चालक कार को वहीं छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेजते हुए कार को भी कब्जे में ले लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें