फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व विधायक के चचेरे भाई की हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व विधायक के चचेरे भाई की हादसे में मौत
विज्ञापन

खतौली। पूर्व विधायक रामपाल सैनी के गांव बुआड़ा कलां निवासी चचेरे भाई की रविवार शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। देर रात तक घर न लौटने पर तलाश की गई तो उनका शव ताजपुर मार्ग पर सड़क किनारे नाले में पड़ा मिला।
मोरना विधानसभा सीट के पूर्व में विधायक रहे रामपाल सैनी के चचेरे भाई गांव बुुआड़ा कलां निवासी कृपाल सैनी (67) रविवार शाम खेतों में चारा लेने गए थे। देर शाम साइकिल पर चारा लेकर वह घर लौट रहे थे। रास्ते में बुआड़ा कलां-ताजपुर मार्ग पर अज्ञात वाहन ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में कृपाल सैनी गंभीर रूप से घायल होने के बाद सड़क किनारे नाले में जा गिरे और वहीं उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

देर रात तक भी कृपाल सैनी के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश की तो उनकी क्षतिग्रस्त साइकिल ताजपुर मार्ग पर पड़ी मिली। इसके बाद उनका शव भी सड़क किनारे नाले में पड़ा मिला। घटना की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नाले से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सोमवार शाम पोस्टमार्टम के बाद शव का गांव बुआड़ा कलां स्थित श्मशान घाट में अंतिम संस्कार कर दिया गया। कृपाल सिंह के बेटे रविंद्र ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ हादसे की तहरीर दी है, जिसके आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें