रामराज (मुजफ्फरनगर)। गांव हुसैनपुर में चल रही रामलीला के मंच में बुधवार रात असामाजिक तत्वों ने आग लगा दी। जिससे मंच जलकर नष्ट हो गया। मामले में पुलिस ने तीन लोगों को शक के आधार पर हिरासत में लिया है।
थाना क्षेत्र के गांव हुसैनपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण में रामलीला का मंचन कराया जा रहा है बुधवार रात मंचन के समय वहां बैठने को लेकर गांव के कुछ युवकों ने हंगामा कर दिया। जिस पर उनकी रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों से भी कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ता देख ग्राम प्रधान ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत करा दिया था। रामलीला मंचन पूरा होने के बाद रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों के साथ ही ग्रामीण भी वहां से चले गए। इसी दौरान देर रात असामाजिक तत्वों द्वारा रामलीला के कपड़े और टेंट से बनाए गए मंच में आग लगा दी गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने रामलीला कमेटी द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर गांव के ही तीन लोगों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।