फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्नीचर कारखाने और कबाड़ के गोदाम में लगी आग

विज्ञापन
खतौली नईआबादी में कबाड़ी के गोदाम में लगी आग के बाद जला हुआ सामान। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
फर्नीचर कारखाने व कबाड़ के गोदाम में लगी आग
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, खतौली। कस्बे के बुआड़ा रोड स्थित फर्नीचर कारखाने के साथ ही नई आबादी स्थित कबाड़ी के गोदाम में बुधवार देर रात आग लग गई। फायर ब्रिगेड ने दोनों स्थानों पर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक लाखों का माल जलकर नष्ट हो चुका था।
कस्बे के बुआड़ा रोड पर मोहल्ला इस्लामाबाद निवासी रिजवान ने फर्नीचर कारखाना लगाया हुआ है। कारखाने में ही गोदाम भी बनाया गया है, जिसमें लाखों कीमत का बना-अधबना फर्नीचर रखा हुआ था। बुधवार रात रिजवान कर्मचारियों के साथ कारखाना बंद कर घर लौट गया था। बृहस्पतिवार तड़के करीब चार बजे अज्ञात कारणों से कारखाने में आग लग गई। कारखाने से धुआं उठते देख चौकीदार ने रिजवान के साथ ही पुलिस को भी घटना की जानकारी दी, जिस पर पीड़ित मालिक मौके पर पहुंचा और आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन आग न बुझने पर फायर ब्रिगेड के सूचना दी गई। दमकल कर्मियों ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कारखाने में मौजूद लाखों कीमत का फर्नीचर और उपकरण समेत अन्य सामान जलकर नष्ट हो चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, नई आबादी स्थित कबाड़ गोदाम में भी बुधवार देर रात अज्ञात कारणों से आग लग गई। कबाड़ी आलम ने आसपास के लोगों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। सूचना पर दमकल कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया। पीड़ित आलम के अनुसार, आग से करीब दो लाख रुपये का माल जलकर नष्ट हो गया है।

खतौली नईआबादी में कबाडी के गोदाम में लगी आग के बाद जला सामान।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

खतौली नई आबादी में कबाड के गोदाम में लगी आग में बाहर खडा टाटा मैजिक जिसमें कबाड रखा हुआ जला।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

खतौली में फर्नीचर के कारखाने में आग लगने के बाद जला हुआ सामान।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

खतौली में फर्नीचर के कारखाने में आग लगने के बाद मौके पर पहुंचे स्वामी।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें