फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

23 शिक्षकों को विद्यालय आवंटित किए गए

विज्ञापन
बीएसए कार्यालय शिक्षकों को स्कूल आवंटन के दौरान संबोधित करते बीएसए। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
23 शिक्षकों को विद्यालय आवंटित किए गए
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। तृतीय चरण की काउंसिलिंग में नवनियुक्त टीचरों को जिला चयन समिति के माध्यम से बीएसए ऑफिस में विद्यालय आवंटित किए गए।
एनआईसी द्वारा विकसित साफ्टवेयर के माध्यम से जिला चयन समिति द्वारा विद्यालय आवंटन की कार्यवाही की गई। जिसमें 13 महिला अध्यापिकाओं और 10 पुरुष अध्यापकों को उनके द्वारा उपलब्ध कराए गए विकल्प के आधार पर विद्यालय आवंटन की कार्यवाही की गई। इस प्रक्रिया में एक पुरुष व एक महिला दिव्यांग शिक्षकों को प्रथम वरीयता के आधार पर विद्यालय आवंटित किए गए। इस प्रकार विकासखंड खतौली में तीन, बुढ़ाना में तीन, मोरना में सात, पुरकाजी में एक, सदर में दो, चरथावल में तीन तथा जानसठ में चार शिक्षकों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन

सभी नवनियुक्त अध्यापकों को अपराह्न में कार्यालय से कार्यमुक्त करते हुए निर्देशित किया गया कि संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी के समक्ष अपने समस्त अभिलेखों सहित उपस्थित होकर तथा लिखित अनुमति प्राप्त करने के उपरांत 25 नवंबर तक आवंटित किए गए विद्यालय में कार्यभार ग्रहण करें। 69000 शिक्षक भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत जनपद में 260 पद आवंटित किए गए थे, जिसके सापेक्ष अर्ह पाए गए 253 शिक्षक-शिक्षिकाओं को परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों में तैनाती प्रदान की जा चुकी है, जिनमें 166 पुरुष शिक्षक व 87 महिला शिक्षिकाओं की नियुक्ति की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें