फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपत-खटीमा राजमार्ग पर चलती कार में आग लगी

विज्ञापन
तितावी में चलती कार में लगी आग। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
पानीपत-खटीमा राजमार्ग पर चलती कार में आग लगी
विज्ञापन

तितावी। पानीपत-खटीमा राजमार्ग पर धौलरा बस स्टैंड के निकट अचानक सड़क पर दौड़ती कार में आग लगने से हड़कंप मच गया। कार सवार साधुओं के साथ ही चालक ने भी चलती कार से नीचे कूदकर जान बचाई। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार जलकर नष्ट हो चुकी थी।
विज्ञापन

शुकतीर्थ स्थित सती अनसुईया धाम आश्रम के साधु चरणदास, महात्मा सुक्केदास और अश्वनी कुमार रविवार सुबह आश्रम में बनने जा रहे छात्रावास के लिए चंदा एकत्र करने कार से शामली जनपद के कस्बा बाबरी गए थे। कार को शुकतीर्थ निवासी रेणू चला रहा था। बाबरी से लौटते समय जब साधुओं की कार पानीपत-खटीमा राजमार्ग पर धौलरा बस स्टैंड के पास पहुंची, अचानक उसके बोनट से धुआं निकलने लगा। यह देख चालक ने कार रोकने का प्रयास किया, लेकिन तब तक कार के इंजन से आग की लपटें बाहर निकलने लगीं। यह देख चालक रेणू ने कार की स्पीड धीमी करते हुए सभी को चलती कार से नीचे उतारते हुए खुद भी नीचे कूद गया। साधुओं व चालक के नीचे कूदते ही कार आग की लपटों में घिर गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह से जलकर नष्ट हो चुकी थी। इसके बाद कार सवार साधुओं को दूसरे वाहन से गंतव्य के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें