फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: खो-खो में महिला, वॉलीबाल में पुरुष खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। भोपा रोड स्थित एसडी कॉलेज ऑफ कॉमर्स में चल रही वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के तीसरे दिन सोमवार को पुरुष वर्ग के वॉलीबाल और महिला वर्ग के खो-खो के मुकाबले हुए। इनमें छात्र/छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ प्रतिभाग किया।
पुरुष वर्ग में वॉलीबाल के मुकाबले का प्रथम मैच बीएससी व बीए की टीमों के बीच हुआ। इसमें बीए की टीम 25-18, 20–25 व 25–21 से विजयी रही। दूसरा मैच बीकॉम और एनसीसी के बीच हुआ। इसमें एनसीसी 10–25, 12–25 से विजयी रही। तीसरे मैच में बीएससी ने बीकॉम की टीम को 25-19 व 25-22 से हराया। चौथे मैच में बीएससी ने एनसीसी को हराकर 25-20 व 25–21 से जीता। पांचवां मैच बीए व बीकॉम के मध्य हुआ, जिसमें बीए की टीम 25-23 व 25–22 से विजयी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता के अंतिम मैच में एनसीसी की टीम बीए को हराकर 25-19, 25-22 से विजयी रही। महिला वर्ग में खो-खो का पहला मैच बीएससी ने बीए, दूसरा मैच एनसीसी ने बीकॉम, तीसरे मैच में बीए ने एनसीसी, चौथा मैच बीएससी ने बीकॉम को हराकर जीता। पांचवें मैच में बीए ने बीकॉम, छठे व अंतिम मैच में बीएससी ने एनसीसी को हराया। निर्णायक की भूमिका में अंकित धामा, अक्षर डागर, सुमित, निकी, सष्टि, आंचल, अक्षय, सागर आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें