फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: बजट बैठक की तैयारी में पालिका, आय-व्यय का लग रहा हिसाब

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। मार्च माह करीब आ रहा है, ऐसे में वित्तीय बजट पारित कराने के लिए पालिका बोर्ड बैठक की तैयारी में जुट गई है। लेखा विभाग वर्ष भर में कर्मचारियों को दिए जाने वाले वेतन, पेंशन और विकास मद पर खर्च होने वाली धनराशि, आय को लेकर बजट तैयार करने में जुटा है। आमदनी और खर्च का आकलन तैयार कर बोर्ड बैठक आयोजित की जाएगी।
पिछले वर्ष छह मार्च को बोर्ड बैठक का आयोजन किया गया था। अनुमानित मूल बजट व्यय 346 करोड़ रुपये स्वीकृत किया गया था। पालिका का लेखा विभाग गत वर्ष के आय और व्यय बजट को केन्द्र में रख आगामी वित्तीय बजट तैयार करने में जुटा है। आय-व्यय का आंकलन कर मार्च के पहले अथवा दूसरे सप्ताह में एजेंडा जारी का बोर्ड बैठक बुला ली जाएगी।
विज्ञापन



40 करोड़ के विकास प्रस्ताव बनाने में जुटी पालिका

शासन स्तर से नगर पालिका में 15वें वित्त आयोग से करीब 40 करोड़ की धनराशि प्राप्त हुई है। इस धनराशि को 31 मार्च तक खर्च करने के शासन ने सख्त निर्देश दिए हैं। यदि नगर पालिका उक्त धनराशि को खर्च नहीं कर पायी तो फिर यह पैसा लैप्स हो जाएगा। इसमें टाइड मद में 24 करोड़ और अनटाइड मद में 16 करोड़ रुपये आए हैं। अब नगर पालिका उक्त धनराशि के सापेक्ष शहरी क्षेत्र में निर्माण कार्य कराएगी। शासन ने धनराशि को खर्च करने के लिए 31 मार्च तक समय निर्धारित किया है। पालिका 40 करोड़ रुपये में विभिन्न निर्माण और विकास कराने संबंधी प्रस्ताव तैयार करने में जुटी है।
विज्ञापन



-वित्तीय वर्ष समाप्ति पर भी खर्च हो सकता है पैसा : डॉ. प्रज्ञा
पालिका ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह का कहना है कि 15वें वित्त आयोग का पैसा नवंबर माह में आया है, जिसके सापेक्ष विकास प्रस्ताव तैयार हो रहे हैं। वित्तीय वर्ष समाप्त होने के बाद भी यह पैसा लैप्स नहीं होता। कुछ माह के बाद पैसा वापस आ जाता है। बताया कि आगामी वित्तीय वर्ष को देखते हुए पालिका बोर्ड बैठक की तैयारी में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें