फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पिता ने बेटी को धारदार दाव से काट डाला, फिर आधे घंटे तक लाश के पास बैठा रहा, मंजर देख कांप उठे लोग

Fri, 01 Dec 2023 07:15 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर

सार

Muzaffarnagar News : मुजफ्फरनगर में एक व्यक्ति ने अपनी बेटी की धारदार दाव से गला रेतकर हत्या कर दी। बताया गया कि हत्या करने के बाद आरोपी पिता आधे घंटे तक लाश के पास बैठा रहा।
विज्ञापन
जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर में सिखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव बहादरपुर में झूठी आन की खातिर पिता ने बेटी की धारदार दाव से गला रेतकर हत्या कर दी। युवती का दो साल से पारिवारिक भाई के साले से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। नाराज पिता ने हत्या कर दी। वारदात के बाद आधे घंटे तक पिता बेटी के शव के पास बैठा रहा। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

थाना सिखेड़ा क्षेत्र के गांव बहादरपुर में अनुसूचित जाति के राज मिस्त्री धर्मेंद्र की 18 वर्षीय पुत्री मानसी का अपने पारिवारिक भाई के लक्सर निवासी साले से करीब दो वर्ष से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इन दिनों प्रेमी गांव बहादुरपुर में ही रह रहा था। प्रेम-प्रसंग का दोनों परिवारों को पता चला तो विरोध शुरू हुआ।

विज्ञापन

वहीं, शुक्रवार को प्रेम-प्रंसग से नाराज धर्मेंद्र ने सुबह कमरे में सो रही बेटी की दाव से गला रेतकर हत्या कर दी। हत्या की सूचना पर ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए।

यह भी पढ़ें: Blast In Meerut: शव के टुकड़े देख सिहर उठे लोग, तौसीफ के परिवार पर टूटा गम का पहाड़
विज्ञापन

एसपी सिटी सत्य नारायण प्रजापत, सीओ मंडी हेमंत कुमार और सिखेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कमरे से दाव बरामद किया और आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें