मुजफ्फरनगर। श्रीराम कॉलेज के वाणिज्य संकाय में छात्र-छात्राओं का स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में विद्यार्थियों ने प्रतिभाग दिखाई।
शुभारंभ श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलिजेज के संस्थापक चेयरमैन डॉ. एससी कुलश्रेष्ठ और प्राचार्य डॉ. प्रेरणा मित्तल, डॉ. विनीत कुमार शर्मा, डॉ. ओमवीर, डॉ. पंकज शर्मा और डॉ. अशफाक ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। वाणिज्य विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. सौरभ मित्तल ने मुख्य अतिथि को बुके भेंट किए। छात्रा राधिका ने मां सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। ऋतिक ने गायन प्रतिभा से मुख्य अतिथि और सभागार में उपस्थित सभी अतिथियों का मन मोह लिया। नीलाक्षी और वैभव, गार्गी, पायल और मेघा ने बॉलीवुड गीत पर समूह नृत्य की प्रस्तुति दी गई।
सोनम राठी ने हरियाणवी डांस, प्रशांत ने बॉलीवुड गाने पर डांस किया। कार्तिक, अवंतिका, लवी, काजल, अक्षी, संचित, गार्गी, पायल, काजल और आंचल ने प्रस्तुति दी। मुख्य अतिथि डॉ. एससी कुलश्रेष्ठ ने प्रतिभागियों की सराहना की। संचालन रितिका त्यागी और कार्तिक बालियान ने किया। मौके पर डॉ. सौरभ मित्तल, डॉ. एमएस खान, मुकेश चौहान, पूजा रघुवंशी, पूनम शर्मा, गरिमा सिंह, नैना बंसल, श्वेता गर्ग और इशिता का योगदान रहा।