फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू अध्यक्ष कोर्ट में पेश, दरोगा की हुई गवाही

विज्ञापन
मुजफ्फरनगर : कोर्ट में पेशी पर आये चौधरी नरेश टिकैत। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय किसान मोर्चा के अध्यक्ष जगबीर सिंह हत्याकांड के मामले में भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत कोर्ट में पेश हुए। पंचनामा भरने वाले दरोगा ने अदालत में बयान दर्ज कराए। अगली सुनवाई के लिए 27 मई की तिथि तय की गई है।
विज्ञापन

किसान नेता जगबीर सिंह की छह सितंबर, 2003 को भौराकलां थाना क्षेत्र के अलावलपुर माजरा गांव में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पूर्व मंत्री योगराज सिंह ने माजरा के राजीव उर्फ बिट्टू, प्रवीण और सिसौली निवासी चौधरी नरेश टिकैत को नामजद कराया था। राजीव और प्रवीण की मौत हो चुकी है।
प्रकरण की सुनवाई एडीजे-11 शाकिर अली की कोर्ट में चल रही है। डीजीसी राजीव शर्मा ने बताया कि भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत कोर्ट में पेश हुए। उधर, बुलंदशहर में तैनात दरोगा ने भी अदालत में पहुंचकर बयान दर्ज कराए। दरोगा वारदात के वक्त शहर कोतवाली में तैनात था। चौधरी जगबीर सिंह की मौत के बाद स्वामी कल्याण देव जिला अस्पताल पहुंचकर पंचनामा भरने का कार्य किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें