फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: किसानों से उन्नतशील प्रजाति के गन्ने की बुवाई का आह्वान

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो समाचार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

पुरकाजी। उत्तम शुगर मिल ग्रुप के एमडी प्रबन्ध निदेशक राजकुमार अदलखा ने शनिवार को शुगर मिल क्षेत्र के गांव मेघा शकरपुर, फलोदा व ताजपुर का भ्रमण कर किसानों के साथ गोष्ठी की। साथ ही उन्होंने किसानों से नवीन उन्नतशील गन्ना प्रजातियों की बुवाई करने की अपील की।
इस दौरान मिल प्रबंधन ने किसानों को गन्ने में लगने वाले रोगों की चर्चा कर उनके बचाव के उपाय के बारे में बताया गया। इसके अलावा शुगर मिल द्वारा किसानों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

गन्ना किसानों को गन्ना बुवाई से पूर्व खेत की तैयारी एक आंख एवं चौड़ी गुल विधि, ट्रेंच विधि से गन्ना बुवाई करने और भूमि व बीज उपचार से सम्बंधित जानकारी प्रदान की गई। इस दौरान अधिशासी निदेशक शंकर लाल शर्मा, नम्रता पांडे, मिल यूनिट हेड विकास ठाकुर, महाप्रबंधक गन्ना संजीव कुमार, पवन जैन, सरदार सिंह राणा, किसान सुरेश पाल, संजय कुमार, जगमोहन, उदित कुमार, मनोज त्यागी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें