फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने उठाई भूमि अधिग्रहण मुआवजे की मांग

विज्ञापन
बनहेड़ा गांव में नियुक्ति पत्र सौंपते भाकियू के पदाधिकारी - फोटो : DEVBAND
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। भारतीय किसान यूनियन (अंबावता) के सदस्यों की बैठक में वक्ताओं ने भूमि अधिग्रहण मुआवजे की मांग उठाई। इसमें संगठन के पदाधिकारियों ने शीघ्र समस्या हल कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

शनिवार को बनहेड़ा गांव में आयोजित बैठक में किसानों ने बताया भूमि अधिग्रहण मुआवजे को लेकर किसान परेशान हैं। इसमें संगठन के अध्यक्ष महिपाल सिंह फौजी ने सभी किसानों को उचित मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। मुजफ्फरनगर जनपद के अध्यक्ष मो. शाह आलम ने संगठन की ताकत से अवगत कराते हुए किसानों से एकजुट होने का आह्वान किया। उन्होंने किसानों से 10 सितंबर को किसान मसीहा चौधरी ऋषिपाल अंबावता के आगमन पर ज्यादा से ज्यादा संख्या में इकट्ठा होने की अपील की।
इसमें अमजद को ब्लॉक नागल और गुलजार को बनहेड़ा गांव का अध्यक्ष मनोनीत किया। इस दौरान कई किसानों ने संगठन की सदस्यता भी ग्रहण की। इसमें अब्दुल कुद्दुस त्यागी, प्रदेश महासचिव सईद अहमद त्यागी, उपाध्यक्ष आरिफ त्यागी, जिला सचिव उबेद चौधरी, शाहिद, जान मोहम्मद, इंतजार, अफजाल, याकत अली, योगेश उर्फ कप्तान, विजेंद्र कुमार, विकास कुमार, सनोज कुमार आदि रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें