फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब से गोवंश के अवशेष मिले, भाजपाइयों का हंगामा

विज्ञापन
देवबंद में बाबूपुर नगली रोड पर गोवंश के अवशेष मिलने पर हंगामा करते भाजपा कार्यकर्ता क्षेत्रवासी - फोटो : DEVBAND
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। पितृपक्ष में असामाजिक तत्वों ने नगर का सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश की। बाबूपुर नगली रोड पर स्थित एक तालाब में गोवंश अवशेष मिलने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने क्षेत्रीय लोगों के साथ मिलकर पुलिस के खिलाफ हंगामा किया। पुलिस ने क्षुब्ध लोगों को कार्रवाई करने का आश्वासन देकर शांत किया।
विज्ञापन

शनिवार को सुबह के समय बाबूपुर नगली रोड पर स्थित तालाब में गोवंश के अवशेष (कटा सिर, सींग व खाल) पड़े देखकर वहां रहने वाले लोगों का गुस्सा भड़क गया। पता चलते ही भाजपा के पूर्व नगराध्यक्ष गजराज सिंह राणा के नेतृत्व में सभासद दीपक त्यागी, प्रवीण गोयल, विशाल शर्मा और अमरीश त्यागी मौके पहुंचे तथा इसकी सूचना अधिकारियों को दी। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर लोगों ने हंगामा किया।
वहीं, जानकारी मिलते ही रेलवे रोड पुलिस चौकी के इंचार्ज पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे तथा हंगामा कर रहे लोगों को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिलाकर मामला शांत कराया। बाद में पुलिस ने कटे अवशेष कब्जे में लेकर उन्हें मिट्टी में दफना दिया। भाजपा नेता गजराज राणा ने बताया कि उनके द्वारा प्रशासन को लगातार शिकायतें की जा रही है कि देवबंद में गोकशी चरम सीमा पर हो रही है, परंतु पुलिस मामले को गंभीरता से नहीं ले रही है, जबकि इससे पूर्व भी गोकशी की कई घटनाएं हो चुकी हैं। कोतवाल अशोक कुमार सोलंकी ने बताया किसी व्यक्ति ने गोवंश के अवशेष लाकर तालाब में डाले जिन्हें डिस्पोज करा दिया गया। मामले की गंभीरता से जांच कराई जा रही है। आरोपी जल्द ही पुलिस के शिकंजे में होंगे।
विज्ञापन

पुलिस की सूझबूझ से बिगड़ने से बचा माहौल
देवबंद। शरारती तत्वों ने जिस तरह पितृपक्ष में अवशेष तालाब में डाले, उससे क्षेत्र का माहौल बिगड़ने का पूरा अंदेशा था, लेकिन पुलिस की सूझ बूझ से मामला शांत हो गया। बता दें कि कुछ दिन पूर्व गांधी कॉलोनी में भी गोकशी कर लोगों को पुलिस ने रंगे हाथ पकड़ा। लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में सांपला रोड स्थित एक कॉलोनी में भी गोकशी होती है, लेकिन पुलिस प्रशासन आंखें मूंदे बैठा है। इसी कारण गोकशों के हौसले बुलंद हैं।
आरोपी जल्द न पकड़े तो करेंगे आंदोलन
देवबंद। बजरंग दल के प्रांत संयोजक विकास त्यागी, हिंदू जागरण मंच के प्रांतीय उपाध्यक्ष अधिवक्ता सुरेंद्र पाल सिंह, जिलाध्यक्ष अमित धीमान, किसान व व्यापारी नेता मनोज सिंघल, भाजपा नगराध्यक्ष विपिन गर्ग और अरुण गुप्ता ने कहा यदि गोकशी के आरोपी पुलिस ने जल्द नहीं पकड़े तो पुलिस प्रशासन के खिलाफ सड़कों पर उतरकर आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

किसी सूरत में बख्शे नहीं जाएंगे आरोपी
जिन लोगों ने गोकशी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस उनके खिलाफ जल्द मामला दर्ज कार्रवाई करेगी। किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। - रजनीश उपाध्याय, सीओ देवबंद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें