राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल का चंदन त्यागी को जिलाध्यक्ष नियुक्त कर नियुक्ति पत्र देते राष्ट्रीय म
छपार। राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक त्यागी ने कहा कि देश-प्रदेश में अराजकता फैली हुई है। किसानों को गन्ना मूल्य नहीं दिया जा रहा है। कार्यक्रम में चंदन त्यागी को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है।
गांव रेई में राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में एक जाति विशेष को छोड़कर अन्य जातियों को टारगेट किया जा रहा है। गन्ने का सीजन आधे से अधिक बीत चुका है, लेकिन अभी तक भाव घोषित नहीं किया गया।
प्रदेश प्रभारी मनोज त्यागी ने कहा कि शुक्रतीर्थ और गढ़ में पवित्र गंगा बेहाल है। इस मौके पर मनीष शर्मा, विभोर त्यागी, मनोज रोहाना, श्याम सिंह , शहजाद, नुकुल त्यागी, मनमोहन त्यागी, अमित त्यागी, नरेंद्र, सुखपाल मौजूद रहे।