बुढ़ाना। पुलिस द्वारा पकडे गए अंतर्जनपदीय चोर गिरोह के सदस्य। स्रोत पुलिस
बुढ़ाना। मखबिर की सूचना पर पुलिस ने बड़ौत रोड पुलिया के पास से मोबाइल टावर में चोरी करने वाले गिरोह के सात सदस्यों को गिरफ्तार किया है। उनसे चोरी का सामान, तमंचा, कारतूस, 30 हजार की नकदी व चोरी की घटनाओं में प्रयोग की जाने वाली कार बरामद की। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में क्षेत्र में हुई चोरी की छह घटनाओं का खुलासा हुआ।सीओ गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों पकड़े गए आरोपी फैजान व असलम मंसूरपुर, आमिर, अनस व समद दक्षिणी खालापार मुजफ्फरनगर, मनीष हडोली तथा साकिब मुस्तफाबाद गोकुलपुरी (दिल्ली) थाना क्षेत्र का रहने वाला है। सभी आरोपी हिस्ट्रीशीटर बदमाश है। पूछताछ के बाद पुलिस ने सभी आरोपियों का चालान कर दिया। संवाद