फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईवीएम और वीवीपैट का प्रशिक्षण दिया

विज्ञापन
जिला पंचायत सभागार में मतदाता जागरुकता कार्यक्रम में मंचासीन अधिकारी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
ईवीएम और वीवीपैट का प्रशिक्षण दिया
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिला पंचायत सभागार में आगामी विधान सभा चुनाव 2022 के संबंध में जिला स्तरीय एवं खंड स्तरीय ट्रेनरों का ईवीएम और वीवीपैट प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ। जिला स्तरीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का उप जिला निर्वाचन अधिकारी नरेंद्र बहादुर सिंह ने शुभारंभ किया।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि उत्तर प्रदेश विधान सभा निर्वाचन 2022 को लेकर यह प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेने आए कुल 87 मास्टर ट्रेनरों के द्वारा पूर्व में प्रशिक्षण प्राप्त कर मतदान कर्मियों को प्रशिक्षित करना है। इस विधानसभा चुनाव में वीवीपैट मशीन का उपयोग किया जाएगा। आप सभी इसकी तकनीकी और व्यवहारिक पहलुओं की जानकारी अच्छी तरह से प्राप्त करेंगे तभी मतदान कर्मियों और विधान सभा निर्वाचन में संलग्न पदाधिकारियों व कर्मियों को अच्छी तरह से प्रशिक्षण दे पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उम्मीद है कि आप मनोयोग से सभी पहलुओं से संबंधित प्रशिक्षण गहनता के साथ पूरा करेंगे। प्रशिक्षण के दौरान ईवीएम का उपयोग कैसे होता उसे बताया गया। कार्यक्रम में सहायक निर्वाचन अधिकारी संजीव कुुमार ने भी निर्वाचन से संबंधित विभिन्न जानकारियां दीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें