फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘महागठबंधन में मिलेगा सभी को समान प्रतिनिधित्व’

विज्ञापन
मंसूरपुर में आयोजित महागठबंधन के सम्मेलन को संबोधित करते हरियाणा के पूर्व सांसद राजकुमार सैनी - फोटो : KHATAULI
विज्ञापन
मंसूरपुर। मंसूरपुर में महागठबंधन की ओर से कार्यकर्ताओं का सम्मेलन में हरियाणा के पूर्व सांसद राजकुमार सैनी ने कहा कि महागठबंधन के नेतृत्व में पिछड़ों तथा अल्पसंख्यकों के शोषण के खिलाफ एक लंबी संघर्षशील लड़ाई लड़ी जाएगी। इसमें शामिल सभी पार्टियां मिलकर उत्तर प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेंगी।
विज्ञापन

मंसूरपुर के सैयदना पब्लिक स्कूल में विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसको कई पार्टियों के नेताओं ने संबोधित किया। भारतीय महागठबंधन और लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के सुप्रीमो, पूर्व सांसद राजकुमार सैनी ने कहा कि गठबंधन में 40 से अधिक पार्टियां शामिल हैं। पूरे देश में महागठबंधन का विस्तार हो चुका है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के लिए भी महागठबंधन के दरवाजे खुले हुए हैं। महागठबंधन के बगैर उत्तर प्रदेश में कोई भी सरकार नहीं बन पाएगी।
अध्यक्षता लखनऊ से पहुंचे इस्लामिक स्कॉलर मौलाना सलमान हुसैनी ने और संचालन मौलाना यूसुफ ने किया। मौके पर भारतीय एकता पार्टी के सलमान नदवी, सलीम अख्तर, भारतीय वीर दल के विजय कसाना, पिछड़ा समाज पार्टी के सूबेदार रमेश सैनी, राजू सैनी, राजबाला सैनी, दिल्ली डेमोक्रेटिक एलाइंस के अशोक वाल्मीकि, इत्तिहाद ए मुस्लिम काउंसिल के संयोजक तौकीर रजा, सोहेल अहमद, तारी मोहम्मद नजाकत आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें