फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: दूसरे दिन 29948 पुस्तिकाओं का मूल्यांकन, 355 परीक्षक गैर हाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
-डीआईओएस ने पांचों केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया
विज्ञापन

फोटो समाचार

संवाद न्यूज एजेंसी

मुजफ्फरनगर। यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन 29 हजार से अधिक कॉपियां चेक की गईं। 355 परीक्षक गैरहाजिर रहे। डीआईओएस ने पांचों केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अनुरस्थित परीक्षक और डीएचई को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है।

शहर के पांचों केंद्रों पर रविवार को भी उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हुआ। हाईस्कूल की इस्लामिया इंटर कॉलेज में 9638, चौधरी छोटूराम इंटर कॉलेज में 12635 पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हुआ। इसके अलावा इंटरमीडिएट की एसडी इंटर कॉलेज में 3246, डीएवी इंटर कॉलेज में 2773 और राजकीय इंटर कॉलेज में 1656 पुस्तिकाएं मूल्यांकित की गईं। रविवार को हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की 29948 उत्तर पुस्तिकाएं चेक की गईं। दोनों दिनों में 56312 पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि दूसरे दिन चार प्रधान परीक्षक और 355 परीक्षक गैरहाजिर रहे। इनमें दो प्रधान परीक्षक इस्लामियां इंटर कॉलेज, एक डीएवी और एक एसडी इंटर कॉलेज में अनुपस्थित रहा। उन्होंने कहा कि इन सभी परीक्षक और डीएचई को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है। संतोषजनक जवाब ना मिलने पर इनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। सभी केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को परखा गया। सीसीटीवी कैमरों को भी चेक किया गया। आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें