संवाद न्यूज एजेंसी
जानसठ। सीएचसी प्रभारी डॉ़ अजय कुमार की देखरेख में क्षेत्र के गांव राजपुर कलां, सिखेड़ा, मीरापुर, रामराज स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया।
रविवार को मेले में चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मियों ने 35 मरीजों की जांच कर दवाइयों का वितरण किया। स्वास्थ्य मेले में अधिकांश गला खराब, खांसी, जुखाम, बुखार, एलर्जी, अस्थमा से संबंधित मरीज पहुंचे। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के स्टाफ द्वारा महिलाओं को परिवार नियोजन से संबंधित जानकारी दी। आंगनबाड़ी और सहायिकाओं ने बच्चों का वजन भी किया। एएनएम द्वारा गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों को टीके लगाए गए। 35 मरीजों की ब्लड प्रेशर, शुगर और खून की जांच भी स्वास्थ्य मेले में की। सीएचसी प्रभारी डॉ़ अजय कुमार ने बताया कि इस दौरान डॉ़ सुषमा शर्मा, डॉ़ नदीम, डॉ़ अंजू, फार्मेसिस्ट मरदान, अब्दुल कलीम, गंभीर, जावेद और वार्डबॉय राजेंद्र आदि ने स्वास्थ्य मेले में सहयोग किया।