फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: अब बिजनौर में किया महापंचायत का एलान, किसानों ने अपनी मांगों को लेकर डीएम को सौंपा ज्ञापन

Mon, 20 Sep 2021 09:53 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर

सार

मुजफ्फरनगर के बाद अब बिजनौर जिले में भी किसानों द्वारा महापंचायत के लिए एलान किया गया है। वहीं किसानों ने अपनी मांगों को लेकर डीएम को ज्ञापन सौंपा है। जानिए किसानों की क्या-क्या मांगें हैं।
विज्ञापन
किसान - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर में भाकियू लोकशक्ति ने गन्ना भुगतान सहित अनेक मांगों को लेकर चार अक्तूबर को कलक्ट्रेट में महापंचायत का एलान किया है। किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम उमेश मिश्रा को दिया गया।

विज्ञापन


गन्ना समिति परिसर में हुई पंचायत में जिलाध्यक्ष वीर सिंह ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार किसानों का शोषण कर रही हैं। विरोध के बाद भी तीनों कृषि कानून वापस नहीं लिए जा रहे हैं। बताया कि कृषि कानूनों के विरोध, एमएसपी पर फसल खरीद की गारंटी, बकाया गन्ना भुगतान, गन्ने का भाव और अन्य प्रमुख मांगों को लेकर चार अक्तूबर को कलक्ट्रेट में महापंचायत होगी। इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष मास्टर श्यौराज सिंह और प्रदेश अध्यक्ष अनुराग गुप्ता शामिल होंगे। किसानों से अधिक से अधिक संख्या में महापंचायत में शामिल होने का आह्वान किया गया। 

यह भी पढ़ें: मनप्रीत मर्डर केस: खूब पिलाई बीयर, फिर लोहे की रॉड से वार... आखिरी सांस तक ट्रक से कुचला, देखें तस्वीरें
विज्ञापन


उन्होंने ज्ञापन देकर कृषि कानूनों को वापस लेने, एमएसपी की गारंटी का कानून बनाने, किसान आयोग का गठन करने, गन्ना भुगतान ब्याज सहित कराने, लागत को देखते हुए गन्ना मूल्य 500 रुपये प्रति क्विंटल घोषित करने की मांग की गई। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सीएम योगी का तोहफा: बागपत में चौधरी चरण सिंह, महेंद्र सिंह टिकैत व शूटर दादी के नाम से जानी जाएंगी तीन सड़कें

इस दौरान राष्ट्रीय महासचिव पद्म सिंह, सतबीर सिंह, जग्गन अली, रामकुमार सिंह, शीशपाल सिंह, भूपेंद्र सिंह, देवेंद्र सिंह, घनश्याम सिंह, नौबहार सिंह, बीरबल सिंह, योगेंद्र काकरान, सरदार जरनैल सिंह, गजराज सिंह आदि मौजूद रहे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें