फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Election News: मुजफ्फरनगर में भाजपा पर बरसे चौधरी जयंत सिंह, कहा-मैं कोई चवन्नी नहीं जो पलट जाऊंगा

Thu, 27 Jan 2022 11:41 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

जयंत चौधरी ने खतौली में पत्रकारों से बातचीत करते हुए भारतीय जनता पार्टी पर करारा प्रहार किया। उन्होंने भाजपा के ऑफर पर कहा कि मैं कोई चवन्नी नहीं जो पलट जाऊंगा
विज्ञापन
jayant chaudhary - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और रालोद अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह शुक्रवार यानी 28 जनवरी को दोपहर के समय संयुक्त प्रेस वार्ता करेंगे। इससे पहले चौधरी जयंत सिंह ने खतौली पहुंचकर जनसंवाद किया। 

विज्ञापन


रालोद अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह मुजफ्फरनगर के खतौली पहुंचे, यहां वह जिले का दौरा करेंगे और जनसंपर्क करेंगे। यहां पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने भाजपा पर पलटवार किया। 



यह भी पढ़ें: यूपी चुनाव: आज बिजनौर पहुंचेंगे सीएम योगी आदित्यनाथ, तीन विधानसभा क्षेत्रों में अलग-अलग कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान के भाजपा में संभावनाएं खुली होने के बयान पर भाजपा पर पलटवार करते हुए रालोद अध्यक्ष जयंत सिंह ने कहा कि मैं कोई चवन्नी नहीं हूं जो पलट जाऊंगा। यह मान सम्मान की लड़ाई है। किसानों के स्वाभिमान की लड़ाई है। भाजपा आज समाज को जाति और धर्म में बांटने का काम कर रही है।

कहा, किसानों को सावधान रहना होगा, बंटना नहीं है। भाजपा जुमले फेंकने का काम करेगी, लेकिन इन पर सावधानी रखनी है। समाज को जोडकऱ चलें। परीक्षा की घड़ी है। मेहनत से यह समीकरण खड़ा है। पटना और इलाहाबाद में क्या हुआ। लाठी देश के भविष्य पर पड़ रही है। किसानों को रौंदा गया, तब कहां थे पीएम, सीएम और गृहमंत्री।
विज्ञापन


समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव और रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी 28 जनवरी को दोपहर एक बजे होटल सॉलिटेयर मुजफ्फरनगर में एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। चौधरी जयंत सिंह जिले का दौरा कर यहीं रात्रि विश्राम करेंगे। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें